A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाईः ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण भेजा जाएगा

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाईः ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण भेजा जाएगा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग पांढुर्णा द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Related Articles

निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा तहसील अंतर्गत पांढुर्णा-मुलताई नेशनल हाईवे मार्ग पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक बिना नंबर अंकित नीले रंग का फार्मट्रक ट्रैक्टर मय ट्रॉली पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज रेत सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया।

जप्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मय खनिज पुलिस थाना कोतवाली पांढुर्णा परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!