
अखिल भारतीय सिर्वी महासभा निमाड़ जिला कुक्षी- मनावर- गंधवानी कार्यकारिणी का गठन–प्रकोष्ठ प्रमुखों की जिम्मेदारियाँ हुई घोषित
======================
केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल भायल ने ग्राम तहसील एवं जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
======================
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सामाजिक सेवा हेतु समाज ने हमें ग्राम, तहसील, जिला एवं प्रदेश प्रतिनिधि बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हम सभी मिलकर अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभाए और समाज हितेषी योजनाएं बनाकर समाज उत्थान में अपना योगदान दे। प्रदेश स्तर पर बनने वाली समाज हितेषी योजनाओं को स्थानीय पंचों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें धरातल पर लागु करवानें में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उक्त बात अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत ने शुक्रवार को सिंघाना में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिनिधियों की बैठक में अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त सोमवार को जगत जननी श्रीआई माताजी का 611 वां प्रकटोत्सव संपूर्ण मध्य प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में माता जी के प्रकटोत्सव में भाग लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
बैठक का शुभारंभ मंचासीन केन्द्रीय समिति वरिष्ठ सदस्य मोहन भायल, प्रकाश भायल, प्रान्तीय अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत, उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, जिलाध्यक्ष विक्रम चोयल, पूर्व तहसील अध्यक्ष कुक्षी जितेन्द्र शिन्दे, मनावर संदीप सेप्टा, गंधवानी किशोर काग एवं सिंघाना सिर्वी समाज सकल पंच भगवान बर्फा व पूनमचंद चौधरी ने आई माताजी का पूजन-अर्चन कर किया।
प्रान्तीय अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत के प्रथम आगमन पर सिंघाना, साला, बुदियाखेड़ी एवं ब्रह्मणपुरी गांव के सिर्वी समाज सकल पंचो ने उनका शाल एवं साफे से स्वागत सम्मान किया। सामाजिक एकता, संगठन और सेवा भाव को नई दिशा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय सिर्वी महासभा निमाड़ जिला कुक्षी, मनावर, गंधवानी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा बैठक में जिलाध्यक्ष विक्रम चोयल द्वारा की गई। इस नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रमुखों को उनकी योग्यताओं एवं सेवाभाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित इस नवनियुक्त टीम से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। ग्राम, तहसील एवं जिला प्रतिनिधियों की इस बैठक में नवाचार स्वरूप जिलाध्यक्ष विक्रम चोयल ने सभी तहसील अध्यक्षों को आज की बैठक में ही अपनी तहसील की टोली के साथ बैठकर समाज हित में आगामी कार्ययोजना बनाने और उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत करने को कहा।
कुक्षी तहसील अध्यक्ष विजय मुलेवा, मनावर तहसील अध्यक्ष तेजालाल पंवार, गंधवानी तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण पंवार ने अपनी टोली में से निकलकर आये उपयुक्त सुझाओं को मंच से साझा किया। बैठक में कुक्षी तहसील पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र शिन्दे, मनावर तहसील पूर्व अध्यक्ष संदीप सेप्टा एवं गंधवानी तहसील पूर्व अध्यक्ष किशोर काग ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल भायल ने ग्राम तहसील एवं जिला प्रतिनिधियों को शपथ दिलाते हुए समय व समर्पण के साथ सेवा कार्य का बोध कराया।
संचालन प्रान्तीय संगठन सचिव अशोक राठौर सिंघाना एवं कुक्षी तहसील कोषाध्यक्ष रघु भायल ने किया व आभार मनावर तहसील के पूर्व अध्यक्ष संदीप सेप्टा ने माना।
उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी सोहन काग जाजम खेड़ी द्वारा दी…!