
जमानियां ब्लॉक में स्थित चौधरी चरण सिंह कैनाल पंम्प किसानों की खेतों में पानी देकर उपज बचाने व बढ़ाने के लिए बनाया गया है । लेकिन समय पर पानी मिलता ही नहीं है।
जबकि गेहूं के सीजन में जब पानी की आवश्यकता पड़ी है, तो नहर बिल्कुल ही ठप हो चुकी है ।सचाई विभाग के एस डी ओ अधिकारी मननीय फूलचंद मौर्या ने अपने कानों में रूई की गोली बनाकर ठूंस रखे हैं, और किसान भाइयो खेतो में गेहूं अंतिम पानी के लिए तरस रहे हैं।वाराणसी ‘आई सी डी’ के अंतर्गत जमानिया चौधरी चरण सिंह कैनाल पंप बनाया गया था चौधरी चरण सिंह कैनाल पंम्प के प्रथम देवैथा रजवाहा के एस डी ओ फूलचंद मौर्या जी के द्वारा मनमानी ढंग से नहर में पानी का संचालन किया जा रहा है । रवि फ़सल की द्वितीय सिंचाई का समय निकला जा रहा है। लेकिन एस डी ओ साहब द्वारा आज कई दिनों से नहर में पानी बिलकुल ही बंद कर चैन की गहरी नींद में सो रहे थे। देवैथा प्रथम रजवाहा नहर में पानी नहीं चलाने से किसान व्याकुल हो रहे हैं देवैथा नहर से जुड़े कुछ किसान ने अपने फोन के माध्यम से एस डी ओ फूलचंद मौर्या से बात करने पर मौर्या जी ने बोले अब नहर में पानी नहीं चलेगा क्योंकि कुछ किसानों ने पानी न चलाने की सूचना दी है।
मौर्या जी को ये पता नहीं है कि यहां एक दो ही किसान नहीं है।बल्कि हजारों की संख्या में किसान अपना खेती करते हैं।
कुछ किसान भाइयों ने ये भी बताया कि इनका कार्यभार करीब 5 वर्षो से चल रहा है। जबकि एक एस डी ओ का कार्यभार एक स्थान पर केवल 3 वर्षो का ही होता है, एस डी ओ साहब राजनीतिक दबाव में आकर नहर में पानी नही चला रहें हैं स्वर्ण के प्रति इनका बहुत ही अभद्र ब्यवहार रहता है अहिमनपुर के रामनरायण तिवारी ने ऐसा शिकायत “वन्दे भारत “के रिपोर्टर से किया
इनके मनमानी के वजय से बहुत से खेतों के खेत में पानी सिंचाई न होने के कारण फ़सल खराब हो रहे है एस डी ओ साहब किसानों के सूनते ही नहीं है बल्कि अपने चतुकर्ताओं के ही सुनते रहते हैं।
रवि फ़सल सिंचाई का सीजन चल रहा है दैवेथा नहर का schedule भी चल रहा है, लेकिन नहर में पानी नही चलाया जा रहा है एस डी ओ महोदय के इस मनमानी तरिके से सभी किसान जन क्षुब्द हैं ।
कुछ किसान IGRS के माध्यम से पत्र भी दिया गया है। अहिमनपुर निवासी _राम नारायण तिवारी,रणविजय तिवारी, अविनाश तिवारी, शेषनाथ तिवारी,श्याम नारायण तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, कालिका राजभर,महेंद्र राजभर,गिरधारी राजभर,अभईपुर निवासी बबलू सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रमेश राय रायपुर गांव से प्रदीप सिंह ,विनय सिंह ,रामाश्रय यादव तथा प्रहलादपुर से पिंटू सिंह, विनय सिंह,विजय सिंह, बड़े सिंह, भारत सिंह,असैचनपुर सुनिल राजभर,विनोद तिवारी, राकेश राम,आदि गंधुकतालुका के किसान पानी की मांग कर रहे हैं। जबकि एसडीओ से बात बिचार के पश्चात 02/03/2024 वृहस्पतिवार रात्रि को हल्के- हल्के बारिश भी हो गया जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे।

