सिद्धार्थनगर. अपहरण का आरोपी 08 घण्टे के अन्दर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपहृता बरामद। थाना गोल्हौरा पुलिस को मिली सफलता। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष गोल्हौरा के नेतृत्व में थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2024 धारा 363,366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वान्छित अभियुक्त को 08 घण्टे के अन्दर कस्बा जिगनिहवा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.भीमसेन उर्फ चंदन पुत्र घिराऊ प्रसाद साकिन सोहना थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर।