मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर :फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

राठ (हमीरपुर)। थाना राठ पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को महादेव मिल्क इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि अजीत कुमार गौड़ पुत्र सुनेहरी लाल, निवासी गोपालपुरा, थाना शमशाबाद, जनपद आगरा की तहरीर पर थाना कोतवाली राठ में मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 504 और 506 (आईपीसी के समतुल्य प्रावधान) के तहत दर्ज किया गया था।शिकायत में रामनेश पुत्र करन सिंह, उनकी पत्नी माधुरी तथा बुंदेलखंड डेयरी फूड्स/बुंदेलखंड डेयरी प्रोडक्ट्स प्रा. लि. के विरुद्ध फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना राठ पुलिस ने वांछित आरोपी रामनेश पुत्र करन सिंह (43 वर्ष) निवासी ग्राम पुरैनी , थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में कस्बा राठ स्थित बुंदेलखंड डेयरी फूड्स प्रोडक्ट्स के निकट रह रहा था।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना राठ पुलिस टीम द्वारा की गई।