






कामवन जीव सेवा समिति ने गौपाष्ठमी पर्व पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
*गौपालक एवं गौ रक्षको का किया गया सम्मान*
*कामां – डीग जिले के क़स्बे कामां में गुरुवार को गौपाष्टमी के पर्व पर स्थानीय कामवन जीव सेवा समिति के तत्वावधान में कीर्तन मंडली एवं गौवंश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व समिति के सदस्यों व उपस्थित लोगों के द्वारा भगवान गोपाल कृष्ण की आरती उतारकर व गौ-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गया। समिति की ओर से गौवंश को चारा व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई। जिसके बाद शोभा यात्रा गोपाल जी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर पालिका, गांधी पार्क, राम जी दरवाजा, लाल दरवाजा से होकर विभिन्न गली-मौहल्लों से होते हुए गौ-शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गौवंश, गौपालक व क़स्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कामबन जीव सेवा समिति के तत्वाधान में गोपाष्टमी पर्व पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भाग लेने वाले लोगों का सम्मान किया गया !
कामवन धाम में बड़े धूमधाम से मनाया गया गौ महोत्सव पर्व, जगह जगह दिखाई दिये गौचारण
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां
राजस्थान कामां- गोपाष्टमी के पर्व पर गौ पूजा के अवसर पर गौ पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गयी। गौ सेवा के लिये राजस्थान सरकार संकल्पित है उसके लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। गौमाता में आस्था भारतीय संस्कृति में समाहित है। यह ग्रामीण अर्थव्यस्था को भी सशक्त बनाती है। गोवंश की रक्षा, सम्मान और करुणा, गौ संरक्षण व संवर्धन में योगदान के प्रति हमें कृत संकल्प होना चाहिये।
इसी परंपरा को जीवंत किया गुरुवार कामा कस्बे में जगह जगह गौ महोत्सव पर्व देखने को मिला ! कामवन जीव सेवा समिति द्वारा गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया ! समिति के अध्यक्ष भागचंद जैन की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं दूसरी ओर तीर्थराज विमलकुंड स्थित हरि कृपा आश्रम में स्वामी श्री हरीचैतन्यपुरी महाराज के सानिध्य में भी गौपाष्टमी मनाई गई स्वामी हरिचैतण्य पुरी महाराज ने गौ माता का पूजन कर गौमाता की महिमा का बखान किया गया ! उधर गांव बादीपुर की गोपाल गौशाला में भी संत प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में भारतीय किसान संघ द्वारा गौपाष्टमी मनाई गई और गौ माता की पूजा की गई ! डीग के जड़खोर धाम में भी एक साथ 10 हजार गौवंश की पूजा की गई जहां कौशल व गोपालन के निदेशक पंकज कुमार झा व साध्वी पूर्णिमा दीदी ने अपनी वाणी से भजन गीत किये जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया !