A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

सरदार वल्लभभाई की 150 वीं जयंती

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम से देहरादून चोक पर वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक रन फॉन यूनिटी का आयोजन किया….

सहारनपुर। राष्ट्रीय एकता के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने और एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ करने के लिए उनकी 150 वीं जयन्ती के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के संबंध में सभी नागरिकों को विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढाने के लिए डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से देहरादून चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक रन फॉन यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी जी ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ भी सभी को दिलाई,रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, विधायक नगर राजीव गुंबर, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम महापौर डॉक्टर अजय सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, जिला अध्यक्ष भाजपा महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ,मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं स्कूली छात्र छात्राएं, ऐन सी सी के छात्र सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे, अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!