A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

‎रसायनिक उर्वरकों को छोड़ प्रकृति खेती की ओर अग्रसर हो किसान ताकि हो सके गुणवत्ता युक्त उपज

पीएम किसान सम्मान निधि योजना को बिना रुके जारी रखने के लिए ई के वाई सी और उसके बाद फार्मर रजिस्ट्री करवाना आवश्यक

‎रसायनिक उर्वरकों को छोड़ प्रकृति खेती की ओर अग्रसर हो किसान ताकि हो सके गुणवत्ता युक्त उपज

‎पीएम किसान सम्मान निधि योजना को बिना रुके जारी रखने के लिए ई के वाई सी और उसके बाद फार्मर रजिस्ट्री करवाना आवश्यक

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। प्रखंड कृषि कार्यालय में आत्मा के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई किसान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में निकिता प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा द्वारा फार्मर आईडी के बारे में किसानों को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना को बिना रुके जारी रखने के लिए ई के वाई सी और उसके बाद फार्मर रजिस्ट्री करवाना आवश्यक है।

नोडल पदाधिकारी नीरज शंकर कांत ने कहा कि किसान रसायनिक उर्वरकों को छोड़ प्रकृति खेती की ओर अग्रसर हो ताकि गुणवत्ता युक्त उपज हो सके। किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार ने कहा कि ड्रोन से दवा का छिड़काव पर अनुदान की व्यवस्था जिले में है जिसके लिए पौधा संरक्षण रसायन से अनुदान की व्यवस्था है अपने खेतों में दबा का छिड़काव करने के लिए किसान ऑनलाइन करें।

Related Articles

‎राकेश कुमार एटीएम ने सभी किसानों को समूह में खेती करने के लिए कस्टम हायरिंग एवं कृषि यंत्रीकरण का महत्व को विस्तार से बताया कार्यक्रम में मेनका रंजन बीटीएम, राजीव कुमार, अनिल कुमार कृषि समन्वयक, कृष्ण मुरारी सिंह, रविकांत ठाकुर, राज किशोर कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, राम किशोर कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार सहित सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, गोवर्धन प्रसाद, राम भवन सिंह, अनिल कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!