A2Z सभी खबर सभी जिले कीलखीमपुर खीरी

मृतक सौरभ के परिवार को विधायक रोमी साहनी ने दी 50000 पचास हजार की मदद, और बंधाया ढांढस

फिरौती के लिए दोस्तों ने की सौरभ की हत्या

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी पलिया कलां

सतेन्द्र कुमार राठौर पलिया कलां

मृतक सौरभ के परिवार को विधायक रोमी साहनी ने दी 50000 पचास हजार की मदद, और बंधाया ढांढस

लखीमपुर खीरी।भीरा क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा में विगत एक सप्ताह से गुमशुदा सौरभ पुत्र विजय कुमार की लाश  दिनांक 14/09/2025 को मिली थी। जिसकी उसके ही चार दोस्तों के  द्वारा  निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसमें 3 अपराधी गिरफ्तार हो गए हैं और एक  फरार है, इस घटना से पूरे क्षेत्र में काफी रोष है, बता दें कि सौरभ की मौत  फिरौती के लिए की गई थी सौरभ का अपहरण 6 सितम्बर को उसके ही दोस्तों ने किया था। और वह परिवार से फिरौती मांग पाते, इससे पहले ही सौरभ चिल्लाने लगा। उसको संभालना आरोपियों के लिए मुश्किल हो रहा था। जिस वजह से आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और भीरा के पास ही महरियापुर के करीब गन्ने के खेत में फेंक कर भाग गए। परिजनों ने 7सितम्बर को भीरा थाने में सौरभ की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी 13 सितम्बर को उसका शव बरामद हुआ है। जिसके बाद तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। आरोपी विशेष समुदाय के हैं। छेत्र के लोगों में आक्रोश है भाजपा विधायक रोमी साहनी सौरभ के अन्तिम संस्कार में पहुंचे, और अन्तिम संस्कार तक विधायक रोमी साहनी वही रुके और परिवार को पचास हजार रुपए की सहायता दी एवं परिवार को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया और सरकार से भी पूरी मदद कराने का आश्वासन दिया

इसी संदर्भ में भाजपा विधायक रोमी साहनी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र ।

Related Articles

मृतक सौरभ का फाइल फोटो

Show More
Back to top button