A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कामां नगर की अग्रसेन बस्ती का विजयादशमी कार्यक्रम संपन्न

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कामां नगर की अग्रसेन बस्ती का विजयादशमी कार्यक्रम संपन्न

Related Articles

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कामां नगर की अग्रसेन बस्ती का विजयादशमी कार्यक्रम संपन्न। इस अवसर पर समाज के विविध वर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मुख्य अतिथि श्रीनाथ सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रहे, संत श्री श्री 1008 हरि चैतन्य पूरी महाराज की भी गरिमा मयी उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्रीवर्धन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख ने अपने प्रेरणादायी बौद्धिक में कहा कि विजयदशमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि असुरी शक्तियों पर देवत्व की विजय का प्रतीक है। उन्होंने मर्यादा और अनुशासन के महत्व को स्पष्ट करते हुए भगवान लक्ष्मण का उदाहरण देते हुए कहा की जिस प्रकार भगवान लक्ष्मण ने माता सीता की रक्षा हेतु लक्ष्मण रेखा खींची थी उसी प्रकार परिवार और राष्ट्र के लिए मर्यादाओं का पालन आवश्यक है, क्योंकि समाज की भी अपनी लक्ष्मण रेखाएं होती हैं जिन्हें लांघना नहीं चाहिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!