A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन लोगों के खाते से 2.94 लाख रुपये गायब

जालसाजो ने मोबाइल पर लिंक एवं ऐप इंस्टॉल करा तीन लोगों के खाते से गायब कर दिए 2.94 लाख रुपये जहानाबाद।

तीन लोगों के खाते से 2.94 लाख रुपये गायब

जालसाजो ने मोबाइल पर लिंक एवं ऐप इंस्टॉल करा तीन लोगों के खाते से गायब कर दिए 2.94 लाख रुपये

जहानाबाद। जिले में जालसाजी की घटना लगातार सामने आ रही है। शनिवार को साइबर जालसाजी की तीन घटनाएं सामने आई है। जिसमें जालसाजो ने मोबाइल पर लिंक एवं ऐप इंस्टॉल करा तीन लोगों के खाते से 2.94 लाख रुपये गायब कर दिए। इस संदर्भ में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जई बीघा के रहने वाले मुकेश कुमार ने साइबर जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जालसाजो ने झांसे में लेकर मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया और लिंक भेज कर दो लाख रुपये खाते से गायब कर दिए। दूसरी साइबर जालसाजी की घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के गप्पोचक के रहने वाले रामायण यादव के साथ हुई है। शिकायतकर्ता के खाते से 64400 रुपये की अवैध निकासी कर ली है। साइबर अपराधियों का कारनामा आए दिन सुनने को मिल रही है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!