
सड़क पर दुकान सजना से वहां चल को एवं राहगीरों को पैदल चलना भी है मुश्किल
संवाददाता। जहानाबाद। शहर का अतिव्यस्त अरवल मोड़ पर बीच सड़क पर तमाशा लगता है। अरवल मोड़ से पश्चिम की ओर अंडरपास तक जिस तरह से बीच सड़क पर ठेला व फुटपाथ की दुकाने लग रहीं हैं, इससे यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क पर दुकान है या फिर दुकान में सड़क। वस्तुत: यह आम लोगों के आवागमन के लिए अत्यंत खतरनाक है। जिम्मेदार अधिकारियों को मसले का शीघ्र समाधान कराना चाहिए।
वर्तमान स्थिति के अनुसार सर के प्रमुख चौक चौराहा एवं मुख्य सड़कों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा दुकान सजा जाने से , वाहन चालकों एवं राहगीरों को पैदल चलने में भी अत्यंत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।