

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। नगर में नामदेव समाज द्वारा अपने अपने परिवार के साथ बड़ी धूमधाम से सामूहिक होली फाग उत्सव मनाया गया! समाज की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं होली फाग उत्सव समारोह को सफल बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति द्वारा विशेष रूप से राधा कृष्ण की मनमोहन प्रस्तुति दी गई। मातृशक्ति में उत्साह एवं उमंग के साथ होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आगामी गणगौर पर्व एक साथ नामदेव धर्मशाला में मनाने पर चर्चा की गई। पुरुष वर्ग द्वारा होली मिलन समारोह में बड़े बुजुर्गों को रंग गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया और युवाओं ने आपस मे एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाया गया। नामदेव समाज विकास समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष दशहरा पर्व, दीपावली पर्व पर अनकूट, होली फाग उत्सव, गणगौर उत्सव, नामदेव जयंती पर जुलुस भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भव्यता से मनाया जाता है। समाज हित मै अनेकों आयोजन आयोजित कर समाज को एक सूत्र मे बाँधने का प्रयास किया जाता जो कि सराहनीय कार्य है। बताया जाता है कि होली उत्सव एवं भोजन प्रसादी का सम्पूर्ण खर्च नामदेव समाज विकास समिति द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम की अपार सफलता पर नामदेव समाजजनों का आभार समिति के सदस्य सोनू भगत, अश्विन नामदेव, संतोष नामदेव, संजय खल्या ने व्यक्त किया