A2Z सभी खबर सभी जिले की

पॉक्सो एक्ट के अपराध से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को 03 वर्ष के कठोर कारावास

*जनपद बस्ती।*
*दिनांक- 23.12.2025*

*“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना छावनी द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप पॉक्सो एक्ट के अपराध से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को 03 वर्ष के कठोर कारावास व कुल 7,000/- रुपये व घोर उपहति कारित करने के अपराध में अन्य 04 अभियुक्तगण को 03 वर्ष कठोर कारावास व कुल 5000/- रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी-*

दिनांक 16.08.2017 को वादी द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 1195/2017 धारा 147/148/323/354बी/452/427/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम 1. संजीत सिंह पुत्र कमला सिंह, 2. संतकुमार उर्फ संतू पुत्र कमला सिंह, 3. सुनील सिंह पुत्र कमला सिंह, 4. सुरजीत सिंह पुत्र कमला सिंह साकिनान विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती व 5. मुन्ना यादव पुत्र उदयराज साकिन कल्याणपुर थाना छावनी जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें विवेचक द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना छावनी पुलिस की प्रभावी पैरवी से दिनांक 23.12.2025 को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) बस्ती द्वारा अभियुक्त संजीत सिंह उपरोक्त को दोष सिद्धि पर 03 वर्ष के कठोर कारावास व कुल 07,000/- रुपये व अन्य अभियुक्तगण सुनील सिंह, सुरजीत सिंह, संतकुमार उर्फ संतू सिंह तथा मुन्ना यादव को 03 वर्ष कठोर कारावास व कुल 5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

Related Articles

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button