A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ मोहर्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।अधिकारियों ने ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का पालन सुनिश्चित कराने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।डीएम और एसपी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को देने का आग्रह किया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button