A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा बनी अवसर

सत्यम एकेडमी बानसूर में प्रतिभा खोज परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बानसूर कस्बे के बाईपास रोड स्थित सत्यम एकेडमी मे आयोजित इस परीक्षा में कुल 2732 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

संस्थान के डायरेक्टर सत्यपाल दोराता ने बताया कि इस प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास की भावना देखी गई।

प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन से बानसूर के विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिला। इस तरह के आयोजनों से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!