
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कोटपूतली-बहरोड़ में जिला स्तरीय प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के सामने सच्चाई रखना जरूरी है।

प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है। 2023 में संसद में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ था। कांग्रेस की मांग है कि महिलाओं को बिना देरी तुरंत उनका हक और आरक्षण दिया जाए, जबकि भाजपा इसे परिसीमन और जनगणना की शर्तों में उलझाकर टालने का राजनीतिक षड्यंत्र कर रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री जाहिदा खान, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, पूर्व मंत्री रामस्वरूप कसाना, संजय यादव, अंजना महिपाल यादव, प्रधान सुमन यादव, आशुतोष शर्मा, जगदीश मीणा, रेखा यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुनानुदीन कुरैशी, एनएसयूआई अध्यक्ष जीतू आर्य, हनुमान सैनी, कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण जरूरी है और इसे लागू करने में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।