A2Z सभी खबर सभी जिले की

नपा की बड़ी लापरवाही हुई उजागर,युवक की जान पर बन आई! जप्त पेवर ब्लॉक की ढेरी से टकराया युवक, हालत गंभीर

नपा की बड़ी लापरवाही हुई उजागर,युवक की जान पर बन आई! जप्त पेवर ब्लॉक की ढेरी से टकराया युवक, हालत गंभीर

संवाददाता: धनंजय जोशी
जिला: पांढुरना, मध्य प्रदेश
पांढुरना शहर में नगरपालिका परिषद की घोर लापरवाही ने एक बार फिर आमजन की जान को खतरे में डाल दिया है। जय स्तंभ चौक क्षेत्र में सड़क किनारे पिछले एक माह से लावारिस हालत में पड़ी जप्त पेवर ब्लॉकों की ढेरियां आखिरकार एक बड़े हादसे का कारण बन गईं। देर रात एक युवक इन ढेरियों से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व अर्णव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगाए गए पेवर ब्लॉकों को गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नगरपालिका परिषद ने जप्त किया था। लेकिन कार्रवाई यहीं तक सीमित रह गई। जप्त सामग्री को सुरक्षित स्थान पर हटाने की बजाय सड़क किनारे ही ढेर लगाकर छोड़ दिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने कई बार इन ढेरियों को हटाने की मांग की, लिखित और मौखिक शिकायतें भी कीं, पर जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा—एक निर्दोष युवक गंभीर रूप से घायल।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण युवक को सड़क किनारे पड़ी पेवर ब्लॉक की ढेरी दिखाई नहीं दी। तेज रफ्तार में वह सीधे ढेर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेवर ब्लॉक हटाए जाते या वहां चेतावनी संकेत लगाए जाते, तो यह हादसा टल सकता था। नागरिकों ने दोषी अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए इसे सीधे तौर पर “प्रशासनिक लापरवाही” करार दिया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगरपालिका परिषद इस घटना से सबक लेगी या फिर किसी और बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा?
क्षेत्रवासियों की मांग:
जप्त सामग्री को तुरंत हटाया जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई हो
ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई
क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
पांढुरना में बढ़ती लापरवाहियों के बीच यह घटना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!