A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, गृह मन्त्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा “डिस्क एवं प्रशंसा पत्र” प्रभागीय वार्डन देशबन्धु शर्मा एवं उप प्रभागीय वार्डन वसीम अख्तर को प्रदान किए….

मोहम्मद अली मिर्ज़ा, अखंड भारत न्यूज़

सहारनपुर। उप नियन्त्रक कश्मीर सिंह के निर्देशन में नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में विभागीय ध्वजारोहण चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, सहायक उप नियन्त्रक दिनेश कुमार एवं डिप्टी चीफ वार्डन हसंराज सैनी ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रपति प्रधानमन्त्री गृह मन्त्री गृह सचिव, गृह मन्त्रालय भारत सरकार एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 द्वारा प्रेषित सन्देशों को पढ़कर सुनाया गया। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, गृह मन्त्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा “डिस्क एवं प्रशंसा पत्र” प्रभागीय वार्डन देशबन्धु शर्मा एवं उप प्रभागीय वार्डन सहारनपुर मौ0 वसीम अख्तर को प्रदान किये जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के साथ आपदा प्रबन्धन विषयक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन द्वारा उपस्थित सभी वार्डनों सहीत देशवासियों को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाए दी गई। कहा गया कि नागरिक सुरक्षा का मूल मन्त्र “सर्व भूत हिते रतः” से प्रेरित होकर सभी वार्डन कार्य करते है। सराहनीय कार्य करने वाले वार्डनो को निदेशालय एवं गृह मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र/पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। सभी स्वयंसेवक अपनी पूर्ण निष्ठा से नागरिक सुरक्षा कार्यो में अपना सहयोग प्रदान करते रहे। सहायक उप नियन्त्रक दिनेश कुमार द्वारा नागरिक सुरक्षा की स्थापना के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कहा गया कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन विभिन्न आयोजनों एवं शोभायात्राओं के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करते है। देश की आन्तरिक सुरक्षा के मद्देनजर नागरिक सुरक्षा के वार्डनो की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। डिस्क एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले वार्डनो को शुभकानाये दी गई। डिप्टी चीफ वार्डन एच.आर. सैनी ने नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाये देते हुये कहा गया कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन समाज सेवा की भावना से समाज एवं संगठन के लिये कार्य करते रहे। नागरिक सुरक्षा के वार्डन कावंड यात्रा, विभिन्नशोभा यात्राओं आदि आयोजनों के समय शान्ति एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करते है। वार्डनो के उत्साहवर्धन के लिये जनपद सहारनपुर से प्रशंसा पत्र/पदक हेतु वार्डनों के नाम प्रेषित किये जाये। कार्यक्रम में देवेन्द्र बंसल, देशबन्धु शर्मा, वसीम अख्तर, राकेश जैन,एम0पी0सिंह चावला,दीपक गुप्ता सरफराज खान नरेश सैनी, भूपेन्द्र कुमार द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा वैतनिक एवं अवैतनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!