
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
काल भैरव मंदिर में ‘दर्शन दलाली’ की जांच, संदिग्ध युवक पकड़े गए
——————————————————–वाराणसी।
पछले कई दिनों से बाबा काल भैरव मंदिर में पैसों के बदले गर्भगृह तक तुरंत दर्शन कराने की चर्चा तेज है। इसी संबंध में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार को संदिग्ध युवकों को मंदिर परिसर से पकड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये युवक श्रद्धालुओं से संपर्क कर जल्दी दर्शन कराने की बात करते थे। कुछ सेवादारों की भूमिका भी जांच में बताई जा रही है।
जब इन युवकों को कोतवाली लाया गया तो कई लोग उन्हें छुड़ाने के लिए पहुंच गए, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए शांति भंग और अन्य धाराओं में कार्रवाई किए जाने की चेतावनी देते हुए भीड़ को वहां से हटा दिया।
डीसीपी काशी ने एसीपी कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि मंदिर में गोपनीय जांच, सीसीटीवी निगरानी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
रविवार को काल भैरव मंदिर में हजारों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में पैसों के बदले दर्शन कराने की कोशिश से भक्तों को मुश्किल होती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।