A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में 511 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सीएम योगी ने सिंगल क्लिक से भेजे एक-एक लाख, हमीरपुर में स्वीकृति पत्र बांटे गए

हमीरपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रदेशभर में गरीबों के पक्के घर के सपने को नई रफ्तार मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 90 हजार लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कर योजना की प्रगति की जानकारी भी ली।

Related Articles

इसी क्रम में जनपद हमीरपुर की समस्त नगर निकायों में कुल 511 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का लाभ मिला। कार्यक्रम के दौरान जिले में लाभार्थियों के बीच उत्साह का माहौल रहा और पात्र परिवारों को आवास निर्माण की दिशा में बड़ी राहत मिली।

मुख्य अतिथियों ने बांटे आवास स्वीकृति पत्र

हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राठ विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी घनश्याम मीना तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद ने लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद तथा नगर पंचायत कुरारा की अध्यक्ष श्रीमती आशारानी कबीर समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

गरीबों के पक्के घर का सपना होगा साकार

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे समयबद्ध तरीके से अपना पक्का आवास तैयार कर सकें।

पहली किस्त मिलने से लाभार्थियों में खुशी है और अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

डूडा व निकायों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के अधिकारी-कर्मचारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने लाभार्थियों से कहा कि वे योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ लें और निर्धारित मानकों के अनुरूप आवास निर्माण कार्य पूरा करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!