

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ला के ग्राम प्रधान शिवशरण पुत्र काशीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया सोमवार सुबह जब वह गांव की गौशाला की देखरेख करने पहुंचा तो देखा कि,गांव को रोहित पुत्र आनंद सिंह गौशाला में टहल रहा था। ग्राम प्रधान ने बताया कि जब उससे घूमने की वजह पूछी तो गाली गलौज करने लगा।ग्राम प्रधान ने बताया कि उसके बाद दिन मे रोहित,जगदेव, आनंद सिंह और राजकुमार लाठी डण्डा लेकर उसके घर आ गए और गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदलाल प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की कार्यवाही की गई है।