

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।जंगली गोवंश द्वारा किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जमीन चिंहित कर संरक्षण स्थल बनाने की मांग को लेकर किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर बताया कि, सत्रह दिसम्बर को होने वाली मासिक किसान पंचायत में बडे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन गैर राजनीति के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार शिखर मिश्रा को सौंपा जिसमें बताया कि जंगली गोवंश द्वारा टिकरी, सिजवाही, खण्डेह, करहय्या, फत्तेपुरवा, भुगैचा, टीहर, चिकसोना सहित दर्जनों गावों के किसानों की फसलों को बीते कई सालों से नुकसान किया जा रहा है जिसको लेकर उच्चाधिकारियों ने जमीन चिंहित कर आश्रय स्थल बनाने का आदेश भी जारी किया था लेकिन कार्यवाही नहीं हुई है। इसको लेकर जिला मुख्यालय में सत्रह दिसम्बर को होने वाली मासिक किसान पंचायत में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इस दौरान पारस सैनी, रज्जू प्रसाद कुशवाहा,मुन्नू लाल, राजेंद्र कुमार,अरविन्द गोस्वामी, श्याम सुन्दर सहित दर्जनों पदाधिकारी और संगठन के लोग मौजूद रहे।