मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
करोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :निर्माण कार्यों में श्रमिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सभी परियोजनाओं में मानकों के पालन के निर्देश

हमीरपुर :निर्माण कार्यों में श्रमिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सभी परियोजनाओं में मानकों के पालन के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं सड़क निर्माण कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्त विनियमन) अधिनियम-1996 तथा श्रम विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवास, प्राथमिक उपचार, शिशु देखभाल एवं शिशुपान कक्ष तथा कैंटीन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को श्रमिकों को सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, सुरक्षा दस्ताने एवं सुरक्षा जूते जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।जिलाधिकारी ने सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण स्थलों पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा केवल कानूनी दायित्व नहीं बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है।जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की समीक्षा की जा रही है।

जहां भी कमियां पाई जाती हैं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, राज्य निर्माण सहकारी संघ, राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल, जल निगम, आवास एवं विकास परिषद, सिंचाई विभाग सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा श्रमिक सुरक्षा एवं कल्याण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा एवं सम्मान भी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं कल्याणकारी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।