मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोहडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :21 जून को राठ में ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यना

हमीरपुर :21 जून को राठ में ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यना
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून 2026 को जनपद हमीरपुर के राठ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान जनपद को ₹636.82 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 34 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹225.08 करोड़ है। वहीं 41 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी अनुमानित लागत ₹411.73 करोड़ है। इस प्रकार कुल 75 परियोजनाओं पर ₹636.82 करोड़ खर्च किए जाएंगे।विधानसभावार विवरण के अनुसार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 45 परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 21 परियोजनाओं का लोकार्पण (₹65.27 करोड़) तथा 24 परियोजनाओं का शिलान्यास (₹219.19 करोड़) किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹284.46 करोड़ है।राठ विधानसभा क्षेत्र में 30 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 13 परियोजनाओं का लोकार्पण (₹159.81 करोड़) तथा 17 परियोजनाओं का शिलान्यास (₹192.54 करोड़) किया जाएगा। इनकी कुल लागत ₹352.35 करोड़ है।इन परियोजनाओं में सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, संपर्क मार्ग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं, जिनसे जनपद के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं लाभ भी वितरित करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की विकास एवं लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को देंगे।जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण होने का दावा किया है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति तथा पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है।