A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अमित शाह ने अलीराजपुर जिले के विकासखंडों समीक्षा बैठक की

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

आलीराजपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड उदयगढ़, जोबट एवं अलीराजपुर में अलग-अलग विकासखंड स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में अमित शाह संभाग समन्वयक द्वारा परामर्शदाताओं एवं सेक्टर प्रभारियों से छात्र-छात्राओं के पंजीयन एवं प्रवेश की प्रगति पर चर्चा एवं समीक्षा की गई।

Related Articles

विकासखंड उदयगढ़ में जिला समन्वयक झाबुआ प्रेम सिंह चौहान द्वारा उदयगढ़ विकासखंड के सभी परामर्शदाताओं एवं सेक्टर प्रभारियों को पंजीयन एवं प्रवेश लक्ष्य को गति देने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।समीक्षा के दौरान वर्तमान प्रगति को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई तथा क्षेत्र में सक्रिय संपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर राम सिंह निगवाल, विकासखंड समन्वयक उदयगढ़; सुधीर तिवारी, विकासखंड समन्वयक जोबट; नगरिया सस्तीय, विकासखंड समन्वयक सोंडवा; एवं श्री दीपक जगताप, जिला समन्वयक अलीराजपुर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button