

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। पडोसी जनपद महोबा के खन्ना निवासी वंदना (17)पुत्री संतोष प्रजापति ने किसी बात से नाराज होकर सल्फास खा लिया जिसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से किशोरी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।