
जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ
01 से 30 मई तक होगा मकानों की गणना एवं मकानसूचीकरण का कार्य
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में शुक्रवार 01 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। 01 से 30 मई 2026 तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना एवं मकानसूचीकरण का कार्य किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों की गणना एवं आवश्यक जानकारी का संकलन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनगणना का कार्य निर्धारित समयावधि में पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ पूर्ण हो। जनगणना के इस प्रथम चरण में प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे गणना कार्य में सहयोग प्रदान करें एवं सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में भागीदारी निभाएं।