A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनावर केमिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

सर्वसम्मति से हुआ गठन..सुंदरलाल पाटीदार अध्यक्ष..मयंक पाटीदार सचिव एवं विनय पाटीदार कोषाध्यक्ष मनोनीत..



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर (धार)। मनावर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक बुधवार, 22 जुलाई 2026 को स्थानीय स्तर पर आयोजित की गई। बैठक में धार जिला केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री अशोक शास्त्री एवं जिला सचिव श्री आशीष बांगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मनावर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा नगर के बड़ी संख्या में केमिस्ट सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से मनावर केमिस्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री सुंदरलाल पाटीदार (कृष्णा मेडिकल) को अध्यक्ष, श्री मयंक पाटीदार (लखन मेडिकल एंड जनरल स्टोर) को सचिव तथा श्री विनय पाटीदार (देव कृपा मेडिकल) को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केमिस्टों की समस्याओं के समाधान तथा जनहित एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री कैलाश पाटीदार (कैलाश मेडिकल) ने धार जिला के पदाधिकारियों, मनावर के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित समस्त केमिस्ट साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Back to top button