

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। एक शादी समारोह में शामिल होने गेस्ट हाउस के बाहर बाईक खडी कर अंदर गए लेकिन बाहर लौटने पर बाईक गायब मिली, पीडित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर सदर तहसील के ग्राम चंदौखी निवासी वेदप्रकाश सविता ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 22नवम्बर को बाईक यूपी 95एम 9207लेकर छानी छानी स्थित शुभ परिणय गेस्ट हाउस गया था और अपनी बाईक बाहर पार्क कर शादी समारोह में शामिल होने अंदर चला गया और जब वापस बाहर आया तो बाईक नदारद थी जिसको लेकर उसने काफी खोजबीन की, पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।