
जयपुर से बड़ी खबर—
वैशाली नगर स्थित महल रजवाड़ा रिज़ॉर्ट में 25 सितंबर 2025 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “रास रति” का आयोजन हुआ।
इस विशेष अवसर की मुख्य अतिथि रहीं रानी साहिबा भुवनेश्वरी देवी जी। साथ ही विवेक गुप्ता जी, पूनम खंगारोत जी, आँचल पुरी जी (Taazatalks Spotify Podcaster CEO) और किशोर गिठाला जी (संस्थापक, Alperz Club) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर्स ने भी शिरकत की, जिससे युवा दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।
शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस जैसे टाइटल्स से सम्मानित किया गया, जिससे प्रतियोगिता और मनोरंजन दोनों का मज़ा दोगुना हो गया।
कार्यक्रम की एंकरिंग सम्राट जी ने शानदार अंदाज़ में की और पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया।
इस आयोजन की सूत्रधार नम्रता (जया) राठौड़ रहीं, जिन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में परंपरा, एकता और मेलजोल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।


