A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*मिशन शक्ति फेस -5 के तहत छात्राओं को मिली जागरूकता की सीख, फेसबुक-इंस्टाग्राम से दूर रहने की सलाह दी*

भरथना

मिशन शक्ति फेज़-5 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मुहल्ला आज़ाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

फेसबुक और इंस्टाग्राम से दूर रहने की सलाह लड़कियों को दी गई

कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया का सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में अपने ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

फेसबुक और इंस्टाग्राम से दूर रहने की सलाह लड़कियों को दी गई

इसी के साथ ही 1090/112/1930 आदि के सरकारी योजनाओं के बारे मे भी जानकारी दी गई।
सीओ ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है या छेड़खानी जैसी हरकत करता है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस छात्रा की पहचान और नाम पूरी तरह गोपनीय रखेगी।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर

आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल,
इस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह,सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!