A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नौ दिन में खरीदा गया 2070कुंतल गेंहू, एक केंद्र में शून्य 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बडी आबादी वाले क्षेत्र में बनाए गए तीन खरीद केंद्रों में नौ दिन में दो हजार सत्तर कुंतल गेंहू खरीदा गया जबकि एक केंद्र में ई-पाश मशीन नहीं चलने से अभी तक बोहनी नहीं हो सकी है।

देश की सबसे महत्वपूर्ण फसल रबी में गेंहू खरीद के लिए तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से सहकारी क्रय विक्रय खरीद केंद्र में ई पाश मशीन नहीं चलने से अभी तक तौल नहीं हो सकी। सहकारी क्रय विक्रय खरीद केंद्र प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि, अभी तक ई-पाश मशीन नहीं चलने से गेहूं की तौल नहीं हो सकी हालांकि आज इंजीनियर आए हैं और मशीन सही कर रहे हैं हो सकता है शाम तक मशीन सही होने से तौल शुरू हो जाए। जबकि भारतीय खाद्य निगम खरीद केंद्र के प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि उनके केंद्र में अभी तक आठ सौ बीस कुंतल गेंहू की तौल हो चुकी है शाम तक आंकड़ा एक हजार कुंतल पहुंचने की उम्मीद है। वहीं खाद्य विभाग के गेंहू खरीद केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उनके केंद्र में 1250कुंतल की तौल हो चुकी है शाम तक आंकड़ा चौदह सौ कुंतल होने की उम्मीद है। बाकी सभी केंद्रों में बारदाना मौजूद है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!