मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू टास्क फोर्स समिति में पर्यटन विकास एवं निवेश को देगी नई गति- कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना पर्यटन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा विशेष जो

मांडू टास्क फोर्स समिति में पर्यटन विकास एवं निवेश को देगी नई गति- कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना  पर्यटन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा विशेष जो
WhatsApp Facebook

मांडू टास्क फोर्स समिति में पर्यटन विकास एवं निवेश को देगी नई गति- कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना

पर्यटन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा विशेष जो

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार न्यूज। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना द्वारा मांडू को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के संबंध में मांडू टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मांडू में पर्यटन गतिविधियों को गति देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने बताया कि पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों के समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित समिति पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मांडू में पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित जनसुविधाओं का विकास, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारु एवं सुरक्षित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किए जाने हेतु विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। मांडू वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में चर्चा करते हुए जनसंख्या के अनुरूप प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन स्थलों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
कलेक्टर मीना ने बैठक में मांडू क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने वर्तमान जलापूर्ति व्यवस्था, उपलब्ध जल स्रोतों, वितरण प्रणाली एवं पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिए गए कि पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी स्थिति में पेयजल की कमी न हो। कलेक्टर मीना ने जलापूर्ति से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या अथवा अवरोध उत्पन्न होने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेयजल परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करें तथा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पर्यटन स्थल मांडू में पर्यटकों की सुविधा हेतु पार्किंग स्थल चयनित किए जाने तथा नो पार्किंग जोन भी बनाए जाने के निर्देश दिए। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए ।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए मांडू को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी।
मांडू टास्क फोर्स समिति में सहायक कलेक्टर आशी शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पीथमपुर श्री आर.के. हलधर, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) धामनोद मोनिका सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (न.प. मांडू) श्री सुशील ठाकुर, मालवा रिसोर्ट मांडू के प्रबंधक एवं पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मो. इलियास, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मांडू के प्रतिनिधि श्री प्रशांत पाटनकर तथा डीटीसीडीसी धार के नोडल अधिकारी प्रवीण शर्मा शामिल थे।