
भौतिकविदों के जीवन और खोजों पर आधारित फोटो सिम्पोजियम का आयोजन विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से वैज्ञानिकों के योगदान को किया प्रदर्शित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में “वह दिमाग जिन्होंने भौतिकी की दुनिया को बदल दिया” थीम पर फोटो सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एस. खान के संरक्षण तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ललिता धुर्वे एवं भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. डी. एस. बिसेन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में एम.एससी. (भौतिक शास्त्र) के विद्यार्थियों ने विश्व एवं भारत के विभिन्न भौतिकविदों के जीवन, उनके प्रमुख वैज्ञानिक कार्यों तथा आधुनिक दुनिया पर उनके प्रभाव को आकर्षक फोटो पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने भौतिकविदों के जीवन काल से संबंधित चित्रों का सुंदर संयोजन कर अपने ज्ञान और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रो. विवेक कुमार सोनवाने के संयोजन में आयोजित इस फोटो सिम्पोजियम में प्रस्तुत पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. डी. एस. बिसेन, श्री मनोज कुमार धुर्वे, डॉ. पल्लवी झारिया एवं डॉ. ए. मंसूरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहित किया।