A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्थान लोक सेवा आयोग की मुख्य सूची जारी

विज्ञान विषय के पदों के लिए पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद मुख्य सूची में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत विज्ञान विषय के पदों हेतु पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षांतर्गत 12 मई 2025 को विज्ञान विषय के लिए जारी विचारित सूचियों में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया।

पात्रता जांच उपरांत उक्त विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 62 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!