A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेबिहारबेतिया

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे, ग्रिड में चल रहा काम


बगहा पश्चिमी चंपारण सं.मो.अमशाद खान की रिपोर्ट
बगहा | ग्रिड में हो रहा है काम के चलते नगर में बिजली के आंख मिचौली से नगरवासी परेशान है । 10 मिनट के अंतराल पर बिजली के आने और जाने का सिलसिला दिन के 1:00 से लेकर शाम करीब 4:00 तक रहा, जबकि नगर परिषद में दोपहर 4:00 बजे तापमान 43 डिग्री के पास रहा । इस भीषण गर्मी में बिजली एकमात्र सहारा है । जिसके सहारे आदमी पंखा, कूलर या एसी के सहारे घरों में रह सकता था । लेकिन आती-जाती बिजली ने और मुसीबत बढ़ा दिया था । अधीक्षक अभियंता आलोक कुमार अमृतांशु ने बताया कि ग्रिड में काम होने के चलते बिजली में रुकावट आ रही है ।

Show More
Back to top button