पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देश अनुसार दिनांक 28/5/24 को जिले के समस्त थाना प्रभारियों को काबिंग गस्त कर फरार अपराधियों, जिलाबदर, स्थायी व गिरफ्तार वारंटीयो की धर पकड़ हेतु आदेशित किया गया था।आदेश के पालन मे csp निरंजन सिंह राजपूत द्वारा अनुभाग सीहोर की काबिंग गस्त की कमान सँभालते हुए थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मार्गदर्शन मे सीहोर कोतवाली के अधिकारी / कर्मचारियो की तीन टीमे गठित कर देहात व शहर मे रात्रि 12 बजे रवाना की गयी जो थाना कोतवाली के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा अधिकारी / कर्मचारियो द्वारा प्रातः 5 बजे तक सघन गस्त कर मारपीट, चेक बाउन्स, के चिन्हित 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर *27 स्थायी एवं 07 गिरफ़्तारी कुल 34 वारंट तामील करने मे सफलता प्राप्त की है।*