A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ पुल के पास बस और ट्रक के टकर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ पुल के पास बस और ट्रक के टकर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

कैमूर जिले के मोहनिया सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ रेलवे पुल के पास हुआ, जहां कोचस से मोहनिया जा रही एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टक्कर मर दी टकर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया

वहीं घायल की पहचान बस चालक रवि कुमार भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मंगल राम के पुत्र गोपाल राम के रूप में हुई है।

Related Articles

बस में सवार यात्री पसपिपरा निवासी ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन लेकर फरार हो गया। बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने जानकारी दी कि बस चालक रवि कुमार की हालत गंभीर है। उनके नाक और होंठ पर गहरी चोटें आई थीं, जिससे काफी खून बह रहा था। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष तीन घायलों को मामूली चोटें लगी हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!