A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर अधिक तर शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 93 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर उन्हें तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा प्राप्त समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर निर्धारित समय सीमा में आख्या प्रेषित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!