
रिपोर्टर मननमोहन गुप्ता कामां 978302
श्रीकृष्ण बलराम गो आराधन महोत्सव 2025 मे UDH मंत्र झाबर सिंह खर्रा विधायक मथुरा वृन्दावन श्रीकांत शर्मा हुए शामिल
कामां/ डीगश्रीरैवासा धाम अग्रपीठाधीश्वर, मलूकपीठाधीश्वर की कथा का पांचवा दिन कीर्तन से त्रिगुण आराधना जरूरी: स्वामी राजेंद्र दास महाराज यूडीएस मंत्री झाबर सिंह खर्रा कथा में हुए शामिल मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल” कीर्तन में श्रवण, स्मरण और जिव्हा से त्रिगुण आराधना होती है, इसलिए हर भक्त को कीर्तन करना चाहिए।” यह संदेश शुक्रवार को श्रीजड़खोर गोधाम में चल रहे श्रीकृष्ण-बलराम गो-आराधन महोत्सव के पांचवें दिन प्रवचन देते हुए श्रीरैवासा धाम अग्रपीठाधीश्वर एवं वृंदावन धाम के श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने दिया। स्वामी जी ने कहा कि कीर्तन की ध्वनि जहां तक पहुंचती है, वहां तक भगवान नाम का दान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि जब प्रभु नाम से शरीर रोमांचित हो, हृदय गदगद हो
और नेत्रों से अश्रुधारा बहे, वहीं सच्चा संकीर्तन है। महोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं और सैकड़ों साधु-संतों ने कथा का रसपान किया। हनुमानगढ़ी के महंत गौरीशंकर दास ने श्रद्धालुओं से गो संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा-“हम दूध के लालच में गो माता के अपराधी बन रहे हैं। दोहने के बाद गायों को भूखा छोड़ना दुराचार है।” श्रीजड़खोर गोधाम, जहां 10 हजार से अधिक गायों को आश्रय मिला है, आज एक मॉडल गोशाला बन
चुका है। यहां से आसपास के गांवों को भी रोजग और पशुपालन की नई प्रेरणा मिल रही है। स्वामी -ने कहा कि गो भूमि पर किया गया हर पुण्य क कई गुना फल देता है। इस मौके पर राजस्थ सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और मथु वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी शिरक की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गोधाम का दौरा क गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा प्रयासों की सराहना की।
