
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें बाइक चालक अभिषेक पुत्र यशवंत सिंह की मौत हो गई है।वहीं इस हादसे में हृदेश ,किशन धुरिया गंभीर रूप से घायल हो गए है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
अभिषेक पुत्र यशवंत सिंह निवासी गहबरा वर्तमान में मौदहा कस्बे के मराठीपुरा में किराए के मकान में रहता था ।अपने दोस्त किशन धुरिया पुत्र केदारनाथ निवासी मराठीपुरा और हृदेश पुत्र संतराम निवासी सिचौली पुरवा मौदहा के साथ बाइक से पेपर देने के लिए सोमवार को कानपुर गए थे ।जो मंगलवार को पेपर देकर घर वापस लौट रहे थे जिनकी बाइक सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास रात में ट्रेक्टर -ट्राली से भिड़ गयी। इस हादसे में अभिषेक की मृत्यु हो गई और साथी किशन धुरिया व हृदेश गंभीर घायल हो गये हैं ।हादसे का कारण ट्राली का ढाला खुलने से बताया जा रहा है।इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रेक्टर और घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है ।
मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी नहीं रुक रहा ट्रेक्टर -ट्राली सफर
सरकार ने ट्रेक्टर -ट्राली में सफर न करने के लिए सख्त रोक लगाए हैं । लेकिन सड़कों पर अभी भी ट्रेक्टर -ट्राली पर लोग सफर करते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले भी ट्रेक्टर -ट्राली के हादसे में एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे।लेकिन बिना हेलमिट बाइक सवारों का चालान करने वाली ट्रैफ़िक पुलिस को रोड पर फर्राटा भर रहे ट्रेक्टर -ट्राली नहीं दिखाई दे रही हैं ।

