A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

एक देश एक चुनाव से सरकारी खर्च का बचत व प्रशासनिक व्यवस्था में होगा सुधार: अमित शुक्ल

बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पुस्तकालयाध्यक्ष अमित शुक्ल ने बताया की एक देश एक चुनाव का मतलब पूरे देश में लोक सभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाएंगे भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी का उद्देश्य पूरे देश में एक रिसर्च कर भारतीय भावनाओं को जानना वन नेशन वन इलेक्शन के संदर्भ में उनका फीडबैक लेना और उत्तर से दक्षिण भारत तक जन का इसको लेकर क्या विचार है उसी रिसर्च में एक विषय स्पष्ट है इसके नाते देश की वित्तीय स्थिति ठीक होगी फाइनेंशियल ग्रोथ स्टेबलिश होगा देश का रेवेन्यू खर्च कम होगा, आगे श्री शुक्ल ने बताया की दुनिया के सबसे बड़े डेमोक्रेटिक देश होने के नाते हमारे सरकारों में लोकतांत्रिक स्थिरता आयेगी आदर्श आचार संहिता बार बार लगने से कई महत्वपूर्ण विधेयक जो जन हित पब्लिक इंट्रेस्ट और राष्ट्र हित के होते हैं छूट जाते हैं 2019 के लोकसभा आम चुनाव में लगभग 60,000 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे इन सबमे सुधार होगा, प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा जनप्रतिनिधि मंडल अधिनियम में एवं अन्य संसदीय प्रक्रियाओं में संशोधन करना होगा बिल लाने के लिए 16 विधानसभाओं का समर्थन मिलने पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रीय मूल्यों देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ यह बिल निश्चित रूप से भारत की संसदीय परंपरा को और अधिक फिलटरेट कर एक हेल्थ डेमोक्रेसी की परिकल्पना को साकार करेगा यह बिल स्वर्णिम भारत के दिशा सूत्र का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!