A2Z सभी खबर सभी जिले की

संजय वर्मा “दृष्टि” को लेखन क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। राष्ट्रीय हिन्दी मीडिया मंच “सारा सच” नई दिल्ली द्वारा देश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चीफ एडिटर सारा सच राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र, दिल्ली वार्ता (राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका), कोफाउंडर हिंदी वाणी (हिंदी मासिक पत्रिका) की और से चीफ ऐडमिरर इन चीफ सलीम अहमद सिद्दकी के द्धारा आयोजित प्रतियोगिता में मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा”दृष्टि” को राष्ट्रीय हिंदी साहित्य की और से साहित्य लेखन क्षेत्र में प्रदत्त विषय “झूठ” पर उत्कृष्ट लेखन के लिए देश में प्रथम स्थान प्रदान किया गया | आयोजित कार्यक्रम में कई प्रदेशों के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंच ने सम्मान से विभूषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । उल्लेखनीय हैं कि संजय वर्मा”दृष्टि” की देश -विदेश की पत्र- पत्रिकाओं में रचना प्रकाशित होती है।अब तक 889 सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड में तीन बार अलग अलग विधा में दर्ज होकर स्टार बुक ऑफ रिकार्ड तथा गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज है। इस अनुपम उपलब्धि पर कवि, लेखक, पत्रकार तथा स्नेहीजनों ने बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!