A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

ड्रा सयोंजक गिरधारी खण्डेलवाल टोनू)

जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कमां डीग 9783029649

Related Articles

कामां – जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को गौधाम जड़खोर में आयोजित किया जाएगा ! कामां के खेमराज खंडेलवाल मातुकी वाले ने बताया की प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलान समारोह को आकर्षित बनाने हेतु आयोजन स्थल उपस्थित बंधुओं के द्वारा लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें आकर्षित उपहार भेंट किए जाएंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप मे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी संतोष कुमार खंडेलवाल ऐंचवाडा वाले निवासी जयपुर के सौजन्य से प्रथम पुरस्कार विजेता को प्रदान की जायेगी द्वारा भेंट की जाएगी।

ड्रा के संयोजक एवं खंडेलवाल मित्र मण्डल कामां सम्माननीय पदाधिकारी गिरधारी खण्डेलवाल (टोनू खंडेलवाल) के अनुसार कामां के मातुकी वालो की तरफ से एक मिनी AC, दो मिनी वाशिंग मशीन, तीसरा पुरुस्कार एक ट्रॉली बैग, चतुर्थ इडली मेकर, पांचवा पुरुस्कार एक इलेक्ट्रिक केटली, छठा पुरस्कार दो कीपैड मोबाइल,सातवां पुरस्कार चार डिनर क्रोकरी सैट, आठवां पुरस्कार चार कालीन, नोवा पुरुस्कार 25 चॉपर व दसवां पुरस्कार 25 कूल वाटर बोटल, ग्यारवाँ पुरुस्कार 55 मातुकी ब्रांड हेयर ऑयल तथा दीपावली के अवसर पर बम्पर ड्रा निकाला जाएगा जिसके विजेता को एक 32इंच LED पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी !

  वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और युवाऔ के संकल्प से बृज के बारह वनों में श्रेष्ठ पांचवें वन कामवन के समीप स्थित भगवान श्री कृष्ण की गौचारण स्थली श्री जड़खोड गौधाम में आयोजित जिला युवा खंडेलवाल वैश्य महासमिति जिला डीग द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में आप सभी समाजबंधु सादर आमंत्रित है,आप सभी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करें। एवं गौधाम में गौ माता की सेवा एवं गौशाला की कार्य विधि को नजदीक से देखने का सुअवसर आपको प्राप्त होगा अतः पधार कर इस पावन अवसर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!