A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेहरियाणा

पूर्व सीएम हुड्डा को भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का चैलेंज:

हुड्डा में अगर दम है तो राज्यपाल के समक्ष 29 विधायक पेश करके दिखाएं: पूनिया

हिसार – भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज देते हुए कहा है कि श्री हुड्डा में अगर दम है तो वह अपने 29 विधायकों को राज्यपाल के समक्ष पेश करके दिखाएं। श्री पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने सदा झूठ बोलकर लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेस को घेरते हुए सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में अभी तक जिला अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है, संगठन खड़ा करना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन की ताकत पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुकी है और नायब सरकार मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई है।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की किसी भी योजना को उठाकर देख लें, कांग्रेस ने सदा हाॅफ काम किया है। अधूरी चीजें देकर जनता को गुमराह करने में कांग्रेस को महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा गरीब लोगों को प्लाॅट देने की बात करते हैं। कांग्रेस शासन में दिए गए प्लाॅटों की रजिस्ट्रियां तक कांग्रेस ने नहीं दी, जबकि नायब सरकार रजिस्ट्रियों के साथ-साथ प्लाॅट पर कब्जा भी दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी जिस योजना की शुरूआत करते हैं उसे अंजाम तक भी पहुंचाते हैं।

सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि अब कांग्रेस का झूठ चलने वाला नहीं है। जनता मोदी और नायब सरकार के साथ है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम करने वाली सरकार है। 10 सालों में डबल इंजन की सरकार ने जो काम किए हैं वह कांग्रेस 60 सालों में भी नहीं कर पाई। उन्हों

ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सैनी हर जिले में प्रवास करेंगे और लोगों से रूबरू मिलकर उनकी हर समस्या का समाधान करेंगे।
श्री पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया। संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। देश में एमरजेंसी लगाकर लोगों के हक को खत्म करने वाली भी कांग्रेस है। अलग-अलग समय में संविधान में बदलाव करने वाली भी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो विपक्ष की सरकारों को बर्खास्त करने तक काम किया है।

Related Articles

श्री पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के समय में लोगों को गैस के लिए लिए भी तरसना पड़ता था। 2014 के बाद भाजपा सरकार ने गैस की किल्लत को खत्म किया और घर-घर तक सिलेंडर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में नल से जल पहुंचाने का काम भी भाजपा

की सरकार ने किया है। श्री पूनिया ने कहा कि नायब सरकार मजबूती से जनसेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने वाली है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!