A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मातृशक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन।

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी मकरोनिया में मात्र -शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया।
आयोजन में क्षेत्रीय विधायक प्रत्याषी डाॅ. श्रीमति लता वानखेड़े जी सहित हजारों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस आयोजन में शामिल महिलाओं के हुजूम ने ये साबित कर दिया कि अब महिलाएं सशक्त हो चुकी है और हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है।
भीषण गर्मी में भी हजारों की तादाद में मातृ-शक्ति ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। महिलाओं को संबोधित करते हुए नरयावली विधायक कहा कि जब हमारी मातृ-शक्ति सशक्त होगी,तभी हमारा देश भी सशक्त होगा।
उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिलाओं को देश की राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वचन दिया था।
जिसका उदाहरण सागर लोकसभा से डाॅ. श्रीमति ल वानखेड़े जी को प्रत्याशी बनाये जाना है।
उन्होंने कहा कि आज तक मोदी जी ने जो कहा है उसे जरूर किया है। चाहे राजनीति हो या अन्य कोई क्षेत्र महिलाओं की सहभागिता के बिना अधूरा है।
आज बड़ी तादाद में मातृ-शक्ति राजनैतिक क्षेत्र में उच्च शिखर पर स्थापित होकर जनसेवा कर रही है।
विधायक श्री लारिया जी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति की उपस्थिति को देखकर लग रहा है कि भाजपा प्रत्याशी डाॅ. श्रीमति लता वानखेड़े जी ऐतिहासिक मतों से सागर लोकसभा सीट जीत रही है,वहीं डाॅ. लता वानखेड़े जी ने प्रधानमंत्री मोदी जी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों में इस देश की बागडोर होने से हमारा भारत केवल भारत ही नहीं,बल्कि विदेशो में अपना परचम लहरा रहा है।
आज मोदी जी की बदौलत हमें हर जगह सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।
मोदी जी ने महिलाओं को सषक्त बनाने के उद्देष्य से उन्हें सदन में भी स्थान देने की बात कही थी
जिसे वह पूरा कर रहे है।
डाॅ.वानखेड़े जी ने कहा कि सागर लोकसभा से मुझे प्रत्याशी के रूप में उतारना मोदी जी की मातृ-शक्ति के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
वहीं डाॅ.वानखेड़े जी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से आव्हान करते हुए कहा कि लता वानखेड़े नहीं, बल्कि आप सभी चुनाव लड़ रही है। आपका एक वोट भारत के विकास में और मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में बड़ी भूमिका अदा करेगा।

Related Articles


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गण,मंडल पदाधिकारी गण,नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षद गण,पूर्व पार्षद गण,युवा मोर्चा पदाधिकारी,महिला मोर्चा,जनप्रतिनिधि गण,कार्यकर्ता बंधु सहित हजारों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button