A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त आयोजन के मद्देनजर विभिन्न कोषांगो के द्वारा की जा रही तैयारियों की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई।

डोर टू डोर कैंपेन करें।

सीतामढ़ी बिहार

लोक सभा आम निर्वाचन ,2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। बैठक में लोक सभा आम निर्वाचन –2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त आयोजन के मद्देनजर विभिन्न कोषांगो के द्वारा की जा रही तैयारियों की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में अब समय कम रह गए है अतः सभी कोषांग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में स्वीप के तहत कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर सघन जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें। डोर टू डोर कैंपेन करें। पी डब्लू डी वोटर्स को जागरूक करने की दिशा में सघन अभियान चलाएं। बैठक में इसके अतरिक्त सामग्री कोषांग,प्रशिक्षण कोषांग,परिवहन एवं विधि व्यवस्था कोषांग,पी डब्लू डी कोषांग एवं अन्य कोषांगो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के मद्देनजर तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में सभी कोषांगो के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!