
*जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने विधायक नोक्षम चौधरी से कामां को कामवन बनाने की रखी पुनः मांग*
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां – शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर कामां के राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी विद्यालय में 69वी जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप पधारी कामवन विधायक नोक्षम चौधरी को जायंट्स ग्रुप आफ कामवन के पदाधिकारीयों ने कामां का पौराणिक नाम कामवन करने की मांग का पत्र सुपुर्द करते हुए कहा की आम जन की भावना है उसके अनुरूप कामां का पुरातन नाम कामवन अतिशीघ्र वापस लौटाना चाहिए।
पत्र पर जवाब देते हुए विधायक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं भी इस पक्ष में हूँ कि दिव्य व पुरातन नाम कामवन अतिशीघ्र हो जाये। इस आशय की मांग विधानसभा ने भी मेरे द्वारा उठाई गई है और मुख्यमंत्री भजनलाल जी भी इसी क्षेत्र से आते हैं और कामवन से गहरा लगाव रखते हैं। मेरी भावना है कि और कुछ हो या न हो कामवन नाम जरूर हो जाए। हम सब मिलकर इस दिशा में आवश्यक कार्य करेंगे। इस अवसर पर जोइंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के समस्त सदस्यों सहित हरिकुम्हेरिया,उमाशंकर शर्मा,खेमराज खंडेलवाल,राधाशरन शर्मा व डॉ संजय शर्मा ने मांग पत्र सुपुर्द किया।