A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

आचार संहिता खत्म शासकीय कार्य पूर्वानुसार क्रियांवित

आचार संहिता खत्मः सभी शासकीय कार्यो का पूर्वानुसार क्रियान्वयन
राशन कार्ड बनेंगे, रेडक्रॉस से मिलने लगेगी अब लोगों को मदद, शादी-समारोह के लिए नहीं लेनी होगी परमिशन

लोकसभा चुनावों के चलते 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता अब खत्म हो गई है। इसके चलते आचार संहिता के चलते लगे सभी प्रतिबंध हट गए हैं। चुनाव के चलते लाइसेंसी हथियार अभी थाने में जमा है।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम भी 11 जून से शुरू हो जाएगी। लोगों द्वारा थानों में जमा कराए अपने लाइसेंसी हथियार भी सात जून से वापस ले जा रहे हैं। साथ ही नए हथियार के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो है।

एसडीएम से अनुमति जरूरी नहीं –
आचार संहिता के चलते अभी तक संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से इजाजत लेनी पड़ रही थी। इसका कारण शहर में धारा 144 लागू होना था। अब जब आचार संहिता खत्म हो रही है तो शादी समारोह के लिए एसडीएम की इजाजत नहीं लेनी होगी।

अवकाश से हटेगी रोक –
आचार संहिता के कारण अभी तक सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई थी। सभी प्रकार के अवकाश के लिए कलेक्टर से अनुमति लेना आवश्यक थी, लेकिन आचार संहिता के हटने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी छुट्टी दे सकेंगे।

सभी हेल्पलाइन शुरू हुई –
जिलों में चुनाव के चलते बंद जनसुनवाई एक बार फिर शुरू होगी। सीएम हेल्पलाइन, भी शुरू हो जाएगी । इससे जिन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही थी वह अपनी शिकायत इन हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकेंगे।

Related Articles

इनकी भी होगी शुरुआत –
अब नए राशन कार्ड बनेंगे। निकाए के वरिष्ठजन के लिए पेंशन स्कीम के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। रेडक्रॉस से जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली सहायता राशि भी मिलना शुरू हो जाएगी। साथ ही राशन संबंधित पात्रता पर्चियां भी बनना शुरू हो जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!